मिर्ज़ापुर अन्तर्जनपदीय चोर गैंग के 6 शातिर चोर गिरफ्तार 20 लाख का माल बरामद
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज प्रेसवार्ता के दौरान अन्तर्जनपदीय चोर गैंग के 6 शातिर चोरो को मीडिया के सामने पेश कर उनके पास से 20 लाख मूल्य के बरामद सामानों पर बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के पंचायत भवनों में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए थाना अदलहाट व अहरौरा, स्वाट/सर्विलांस तथा एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को लगाया गया था , थाना अदलहाट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी की सामान को पिकअप में लादकर बेचने जा रहे हैं , थाना अदलहाट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन एवं उसके पीछे-पीछे चल रही संदिग्ध मोटरसाइकिल के वाहन चालक तथा अन्य सवार को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछने पर बताया बताया पिकअप पर चोरी का सामान लदा है जिसे मिर्ज़ापुर, चन्दौली, भदोही व वाराणसी के विभिन्न पंचायत भवनों सहित अन्य स्थानों से बैटरी, इन्वर्टर, सोलर प्लेट, कम्प्यूटर उपकरण सहित अन्य सामानों की चोरी किया है , सामानों को बेचने के लिए जा रहे थे , पकड़े गये व्यक्तियों 1.कौशिक बिन्द, 2.विशाल बिन्द, 3.गोविन्द, 4.गंगाराम, 5.मुकेश कुमार गौंड, 6.कमला बिन्द शामिल है , पुलिस ने सभी पर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,