मिर्ज़ापुर अधिवक्ता दिवस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुचे नगर पालिका अध्यक्ष
मिर्ज़ापुर कचहरी प्रांगण में आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं स्वo रामजी सिंह गौतम स्मृति संस्थान द्वारा अधिवक्ता दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था , इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुचे , पालिका अध्यक्ष के पहुचे , कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया , कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस पर अपनी बात को रख्खा , भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है , कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिवक्ता जनता और प्रशासन के बीच सामंजस्य और समन्वय बनाने का काम करते है , अधिवक्ता न्याय दिलाने के लिये उनकी बातों को पूरी ईमानदारी के साथ रखते है , अगर देखा जाये तो अधिवक्ता समाज का दर्पण होते है , डॉ राजेन्द्र प्रसाद सत्य , सेवा , और समय का हमेशा पालन करते थे , कोई भी अधिवक्ता अपने जीवन में ये तीन चीजो के आधार पर कार्य करे तो निश्चित उसे आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता है , महाराणा प्रताप जब घास की रोटी खाकर युद्ध के मैदान में कूदते थे , तो एक नारा देते थे , सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी है , हमे सत्य की लड़ाई लड़ने पर कभी कभी नुकसान भी हो सकता है , लेकिन अगर आप सत्य है तो आपको न्याय जरूर मिलेगा , अधिवक्ता का पेशा ही सेवा भाव का होता है , जब कोई दुखी , निर्धन , कमजोर न्याय के लिये इधर-उधर भटक रहा होता है , उसके पास पैसा नही होता है तो उसको भी न्याय मिलना चाहिए , ऐसा संदेश डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी ने दिया है , इसीलिए अधिवक्ता सेवा भाव से भी कार्य कर लोगो को न्याय दिलाने का काम करते है , इस मौके पर जनपद न्यायाधीश प्रभारी रचना अरोड़ा , कई वरिष्ठ अधिवक्ताओ के साथ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीगण एवं सैकड़ो की संख्या में अन्य अधिवक्ता शामिल रहे ,