मिर्ज़ापुर अदालत से रंगदारी मामले में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोष मुक्त मिली राहत
मिर्ज़ापुर न्यायालय से रंगदारी मांगने के आरोप में ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट के फैसले से बड़ी राहत मिली , दरसल दो वर्ष पूर्व विंध्याचल के एक पंडा ने ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के ऊपर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था , जिसका केश मिर्ज़ापुर प्रथम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था , आज कोर्ट ने रंगदारी मामले में ज्ञानपुर से बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को प्रथम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने सबूत न मिलने के अभाव में कोर्ट ने दोष मुक्त करार दिया , प्रथम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में ज्ञानपुर से बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा पेश होने के लिए आये , फैसले की वजह से अदालत परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे , अदालत के फैसले को सुनते ही उनके समर्थकों में और स्वंयम विजय मिश्रा के चेहरे पर खुशी देखा गया ,