मिर्ज़ापुर अदलहाट में प्रतिभा खोज परीक्षा में 1046 छात्र छात्राओं ने लिया भाग परिणाम 15 दिसम्बर को
मिर्ज़ापुर अदलहाट में प्रतिभा सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में विभिन्न विद्यालय के 1046 छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपने अन्दर के प्रतिभा को एग्जामनर की कापी में कैद कर दिया , जिसका परिणाम आगामी 15 दिसम्बर को आने के बाद मेधावी परीक्षार्थियों को 25 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा , आज अदलहाट के नवज्योति इण्टर कालेज गरौड़ी , इस्लामियां इण्टर कालेज गरौड़ी , आर.बी शिक्षण संस्थान ओढ़ी , पैराडाइज पब्लिक स्कूल भाईपुर , एस.जी.ए पब्लिक स्कूल सेमरा में सम्पन्न हुआ , इस परीक्षा के लिए कुल 1156 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था , जिसमे से 1046 छत्र छात्राओं ने भाग लिया , प्रतिभा सामाजिक संस्था के प्रबन्धक अभिजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा को तीन ग्रुप में बांटा गया था , ग्रुप ए में कक्षा 6 से 8 तक , ग्रुप बी में 9 से 10 तथा ग्रुप सी में 11 और 12 के छात्र को रखा गया था , इस अवसर पर नवज्योति इण्टर कालेज के प्रबन्धक संजय सिंह , इस्लामिया के प्रधानाचार्य गोबिन्दचन्द , आर बी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रमेश सिंह , पैराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के डी सिंह , सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे ,