मिर्ज़ापुर अदलहाट पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा आज धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अभियोग में कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना के आधार पर 1, गोरख उर्फ सर्वेश पुत्र सचनराम उर्फ सचू निवासी कमलापुर थाना अदलहाट, 2. कन्हैया पुत्र नन्हकू निवासी कमालपुर थाना अदलहाट व 3. विजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी बेलखरा थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया ,