मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में i20 कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर अंकित हॉस्पिटल के पास i20 कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग जनपद सोनभद्र के रहने वाले थे , सभी लोग वाराणसी में एक शादी समारोह से लौटकर वापस घर सोनभद्र जा रहे थे , पुलिस जानकारी के अनुसार नरायनपुर अंकित हॉस्पिटल के सामने i20 कार संख्या UP 64 AD 3390 व ट्रेलर संख्या BR 45 GB 4545 से टक्करा गयी , i20 कार में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गये, कार सवार सभी लोग शादी समारोह वाराणसी से वापस सोनभद्र जा रहे थे, घटना की सूचना मिलते ही थाना अदलहाट पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय वाराणसी भेजा, जहाँ डाक्टरों द्वारा सभी घायलों को ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, इलाज के दौरान 1. शकीला बानो पत्नी सरफराज निवासी ब्रह्म नगर थाना रावटसगंज सोनभद्र उम्र करीब 56 वर्ष, 2. हुस्न आरा पत्नी स्व0 दिलशाद निवासी ओबरा सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष, 3.समिता परवीन पत्नी राशिद जमाल निवासी उर्मोड़ा थाना रावटसगंज उम्र 35 वर्ष व 4.दिलशान बख्तियार पुत्र स्वर्गीय दिलशाद उम्र करीब 12 वर्ष की मृत्यु हो गई है , पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई ,