मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए धारा 376, 506 करते हुए आज मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्व0 रवीन्द्र नाथ सिंह निवासी ग्राम कोलना थाना अदलहाट के गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा ,