मिर्ज़ापुर अदलहाट क्षेत्र में बड़ी टप्पेबाजी चोरी का खुलासा 02 लाख 62 हजार नगद सोने व चादी के आभूषण बरामद एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र में बीते 27 जून को दशरथ विश्वकर्मा अहरौरा के कसरहटी बाजार के साथ ऑटो में उचक्कों द्वारा बड़ी टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दे दिया था, जिसमे लाखों रुपये नगद व सोने, चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था, 27 जून को पीड़ित दशरथ विश्वकर्मा पुत्र स्व0 झिग्गू निवासी कसरहटी बाजार अहरौरा थाना अहरौरा द्वारा थाना अदलहाट पर अज्ञात लोगो के विरूद्ध टैम्पु में पैसा व आभूषण चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू की, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश चौहान पुत्र स्व0 सुरेश चौहन निवासी जमुडी थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी, 02 लाख 62 हजार रुपये नगद व सोने चांदी के आभूषण पुलिस ने बरामद किया, गिरफ्तार आरोपी के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है, पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया ,