मिर्ज़ापुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मड़िहान विधायक ने अन्य जनप्रतिनिधयों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी क्लब में महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘‘मेरे अधिकार एवं अनन्ता’’ मेगा इवेन्ट कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधयों को जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया , उसके बाद पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने जनपद के अन्य जनप्रतिनिधयों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया , इसके पश्चात पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने महिला कल्याण विभाग से स्पॉन्सरशिप योजना मे आयी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो व शाॅल देकर सम्मानित किया , उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ, बेटियों का जन्मदिन मनाया गया, उक्त कार्यक्रम के बाद मड़िहान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की ओर अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए , सर्व प्रथम विधायक जी ग्राम किरहा विकासखंड पटेहरा में पहुंचकर राधेश्याम पांडेय के पुत्र के यज्ञोपवीत एवं तिलक कार्यक्रम मे शामिल हुए, वहा से सीधे ग्राम अटारी में चंद्रमा चौहान के यहां पहुंचे यहाँ उनकी पुत्री की शादी मे शामिल हुए, इसी तरह देर रात्रि तक अपने तय अन्य कार्यक्रम में पहुँचने का दौर विधायक जी का जारी रहा ,