मिर्जापुर NDA गठबन्धन अपना दल एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी
मिर्जापुर 79 संसदीय लोकसभा सीट से लगातार दो बार की चुनी गई सांसद व केंद्रीय में दोनों बार बनाई गई राज्यमंत्री अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कल तीसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को एक बार पुनः मिर्ज़ापुर 79-संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगी , अनुप्रिया पटेल के नामांकन से पूर्व महुवरिया बी0एल0जे0 इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे, साथ ही प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार क्लस्टर प्रभारी दयाशंकर मिश्रा “दयालु” एवं अन्य मंत्रीगण के साथ गठबंधन दल के नेता मौजूद रहेंगे ,