मिर्जापुर 79 लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नामित प्रेक्षक ने चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी संग की बैठक
मिर्जापुर जनपद में नामित व्यय प्रेक्षक सांकेत काले ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन व चुनाव के लिए गठित व्यय लेखा समिति, एस0एस0टी0, वी0एस0टी0, एफ0एस0टी0 तथा वी0वी0टी0 टीमो के अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में चुनाव को लेकर एक बैठक किया, बैठक में निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया, बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के मतदेय स्थलो, मतदान केन्द्रो व गठित टीमो के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे जानकारी दी, उन्होने कहा कि सभी टीमे समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही हैं यदि कही किसी प्रकार की समस्या आती है तो टीमो के द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत भी कराया जा रहा हैं, उन्होने बताया कि जनपद में कुल 05 विधानसभाओं में निगरानी के लिए 45 एस0एस0टी0 टीम, तथा 45 एफ0एस0टी0 टीम बनायी गयी है जो 24 घण्टे शिफ्टवार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्यरत हैं, इसी प्रकार 05 विधानसभाओं में एक-एक वी0एस0टी0 एवं एक-एक वी0वी0टी0 टीम कुल 05-05 टीमे गठित की गयी हैं, इस अवसर पर जिलाधिकारी नमामि गंगे/प्रभारी अधिकारी एम0सी0एम0सी0 देवेन्द्र प्रताप सिंह ने विभिन्न समाचार पत्रो/इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन/पेड न्यूज के अनुमति व निगरानी के बारे में विस्तृत जानकारी दी, प्रेक्षक द्वारा सभी टीमो को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी लोगो के सहयोग एवं टीम भावना के साथ कार्य करने से ही निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढंग से एक आयडियल चुनाव के रूप में सम्पन्न कराया जा सकता हैं। उन्होने कहा कि हम सभी का एक टीम है टीम भावना के साथ कार्य करे यदि किसी को कहीं समस्या आती है तो अपने सम्बन्धित जनपदीय अधिकारी अथवा उनसे स्वंय वार्ता कर समाधान करा सकते हैं ,