मिर्जापुर 395-छानवें विधानसभा उपचुनाव को सम्पन्न कराने के लिए मतदान कर्मी हुए रवाना
मिर्जापुर 395-छानवें विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कर्मी अपने अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए , 395-छानवें विधानसभा उपचुनाव में कल मतदान होना है , पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पॉलिटेक्निक कालेज के मैदान पर पहुच निरीक्षण किया , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जा रही हैं , मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ साथ स्थानीय फोर्स की भी तैनाती की गई है , मिर्जापुर 395-छानवें विधानसभा सीट पर कल उपचुनाव के लिए मतदान होना है 363774 मतदाता चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे , जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान के लिए 301 केंद्र और 444 बूथ बनाए गए हैं , यहां मुख्य रूप से मुकाबला अपना दल यस की रिंकी कोल और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रीति कोल के बीच होता दिखाई पकड़ रहा है , वोटो की गिनती का कार्य 13 मई किया जाएगा ,