मिर्जापुर हलिया क्षेत्र में ट्रैक्टर से बाइक टकराने पर टैक्टर चालक को पीटकर उतारा मौत के घाट परिजन ने शव रखकर लगाया जाम
मिर्जापुर थाना हलिया क्षेत्र के सोनकर बस्ती के पास एक ट्रैक्टर से बाइक सवार टकरा गया, ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार लोगो से माफी मांग कर आगे जाने लगा, तभी बाइक सवार के परिजनों ने टैक्टर का पीछा कर उसे तीन किलोमीटर दूर बसुहरा के पास पकड़ कर मार पीट कर उसकी हत्या कर दिया , बताया गया कि लालगंज के मेवड़ी गांव का रहने वाला ट्रैक्टर चालक दिनेश ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था, वह हलिया के सोनकर बस्ती में पंहुचा ही था कि उसी बस्ती के रहने वाले पिंटू सोनकर की बाइक में टैक्टर से टक्कर लग गया, बताया गया कि बाइक सवार घायल हो गया , मौके पर पहुंचे परिजनों से ट्रैक्टर चालक ने माफी मांगी और आगे के लिए रवाना हो गया , इसके बाद पिंटू के परिजनों ने बाइक से टैक्टर का पीछा करते हुए तीन किलोमीटर दूर बसुहरा गांव के पास ट्रैक्टर को रोककर चालक की इतनी पिटाई कर दी की उसकी मौत हो गयी , पिटाई करने वालो ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर खाई में ढकेल दिया, ताकि पुलिस को दुर्घटना लगे, हुआ भी यही पुलिस ने हत्या का मुकदमा न दर्ज कर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर खाना पूर्ति कर दिया , जब कि ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने हलिया थाने पर पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दिया था, आज आक्रोशित परिजन ने शव को हलिया बाजार में लाकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया , सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी व तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे, समझा बुझाकर जाम हटवाया और परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया,