मिर्जापुर हलिया क्षेत्र में जेसीबी द्वारा खोदे गए गढ्ढे में बरसात का पानी भरा उसमे डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत
मिर्जापुर थाना हलिया क्षेत्र के फुलियारी गांव में उस समय चीखपुकार मच गया , जब जेसीबी द्वारा खोदे गए गढ्ढे में पानी बरसात का पानी भर जाने मे उस गढ्ढे में डूबने से घर के चिराग 12 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत ही गयी , मिली जानकारी के अनुसार हलिया के फुलियारी गांव के रहने वाले रामकरण परिवार के सभी सदस्य अपने 12 वर्षीय बच्चे भोले के साथ खेत पर धान की रोपाई और जुताई कर रहे थे , बताया गया कि खेत के पास में जेसीबी से एक गड्ढा खोदा गया था , जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था , उस गड्ढे के पास खेल रहा 12 वर्षीय भोले मासूम बच्चे का पैर फिसलने के कारण पानी भरे गड्ढे में चला गया , परिवार के लोग दौड़कर किसी तरह से बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाल कर ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया ,