मिर्जापुर शास्त्री पुल से जौनपुर के व्यक्ति ने गंगा नदी में लगाया छलांग आत्म हत्या करने का किया प्रयास
मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल से आज जौनपुर के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति ने सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दिया , सूचना मिलते ही शास्त्री ब्रिज चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर , स्थानीय गोताखोरों और मल्लाहों की मदद से डूब रहे व्यक्ति को पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया , गंगा नदी में कूदे व्यक्ति की पहचान जौनपुर के रहने वाले प्रकाश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय बाबू राम चौरसिया उम्र करीब 53 वर्ष के रूप में हुआ , पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दिया , परिजन जिला अस्पताल पहुच गये , उनके द्वारा बताया गया कि प्रकाश चौरसिया की दिमागी हालत कुछ खराब है , जिस प्रकार से प्रकाश चौरसिया ने पुल से सीधा गंगा नदी में छलांग लगाया उससे लगता है कि उन्होंने आत्म हत्या करने का प्रयास किया था , पुलिस की सक्रियता की वजह से व्यक्ति की जान बच गयी ,