मिर्जापुर शहर के हॉस्पिटल रोड की दवा दुकानों का निरीक्षण मचा अफरातफरी
मिर्जापुर जिलाधिकारी व सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय के दिशानिर्देश पर कुमार सौमित्र (औषधि निरीक्षक मिर्जापुर) के द्वारा नकली, अधोमानक, नारकोटिक दवाओं की विक्री / भंडारण पर रोकथाम के लिए दवा प्रतिष्ठानों का आज औचक निरक्षण किया गया , जिसमे मंडलीय चिकित्सालय के आस पास के मेडिकल स्टोर जिसमे जनता मेडिकल स्टोर, कालिंदी मेडिकल स्टोर, साईं मेडिकल स्टोर, रमजान मेडिकल स्टोर की जांच की जिसमे संदिग्ध प्रतीत हो रही चार औषधियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया , जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर औषधि अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी , उन्होंने दवा दुकानदारों को निर्देशित किया की शासन द्वारा जो संख्या निर्धारित की गई है उतनी मात्रा में नारकोटिक दवाओं का भंडारण करे और डॉक्टर के पर्चे के माध्यम से ही नारकोटिक दवाओं को बेचे , अगर कोई दवा दुकानदार बिना डॉक्टर के पर्चे के नारकोटिक दवा की विक्री करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी , औषधि निरीक्षक ने थोक दवा दुकानदारों को निर्देशित किया कि केवल लाइसेंस धारक दवा दुकानदारो को ही नारकोटिक दवा विक्रय करे , छापे की खबर सुनकर दुकानदारो में अफरा तफरी मची रही ,