मिर्जापुर विंध्याचल दर्शन पूजन करने कौशांबी से आये दर्शनार्थी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत
मिर्जापुर विंध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी धाम में दर्शन पूजन करने कौशांबी जनपद से निजी बस से विध्याचल धाम में आये दर्शनार्थी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार दर्शनार्थी कौशाम्बी जनपद के थाना सराय गांव बरगदी के रहने वाले थे, थाना विंध्याचल क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के पास स्थित कलुआ वीर मंदिर के परिसर में आज शुक्रवार की शाम अपने ग्रुप के सभी लोगो के साथ बरगद के पेड़ के पास खाना बनाकर सभी लोगो के साथ खा रहे थे, इस दौरान खाना खाते समय एक दर्शनार्थी अचेत हो गया, जब तक लोग कुछ सांझ पाते की दर्शनार्थी की मौके पर ही मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे धाम चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ये जानकारी धाम चौकी प्रभारी ने बताया कि खाना खाते समय अचेत होने पर मौके पर ही एक दर्शनार्थी की मौत हो गयी है ,