मिर्जापुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिंद चुनाव से पहले गेंहू के खेत मे काट रहे चुनावी फसल
मिर्जापुर जनपद के लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिंद चुनाव से पहले किसान के गेंहू के खेत मे जाकर चुनावी फसल काट रहे है, इतना ही नही उन फसल को सर पर उठाकर बकायदा खलिहान तक पहुँचा भी रहे , दरसल अगले लोकसभा चुनाव 2019 में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी अपने हेलीकॉप्टर से उतर कर गेंहू के खेत मे जाकर किसानों के फसल को काटी थी , और उन्हें चुनाव में सफलता हासिल हो गयी थी, ठीक उसी तर्ज पर आज मिर्जापुर जनपद के लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिंद मतदान से पहले किसान के गेंहू के खेत मे जाकर सिर्फ फसल ही नही कांटा बल्कि अपने सर पर गेहूं के गठ्ठल का बोझा उठाकर खलिहान तक भी ले गए ,