मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत गांव में पसरा मातम
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के पगार गांव के एक तालाब में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई , दोनो बच्चो के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तालाब की तरफ दौड़कर गए और डूबे बच्चो को तालाब से बाहर निकलकर , दोनो बच्चो को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुचे , जहा डाक्टरो ने दोनो बच्चो को मृत घोषित कर दिया , घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया , घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार दोपहर को पगार गांव के रहने वाले लालता का नौ वर्षीय पुत्र सोनू और सत्तन का नौ वर्षीय पुत्र संदीप दोनो गांव स्थित एक तालाब में नहाने गए थे , काफी देर बिट जाने के बाद जब दोनों घर वापस नही आये तो परिवार के लोग परेशान होने लगे , दोपहर बाद गांव की एक बालिका जो तालाब के पास से गुजर रही थी , बच्चों को उतराए हुए देखा जिसकी जानकारी गांव वालों को दिया , ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाल कर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया , बच्चों की मौत की खबर लगते ही पूरे गांव में मातम पसर गया ,