मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र में चारपाई पर सो रही एक महिला की जहरीले सांप के कांटने से मौत
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के रामपुर मड़वा गांव में बीती रात घर मे चारपाई पर सो रही महिला को जहरीले सांप ने कांट लिया, जानकारी होने पर महिला के परिजन उसे इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया , बताया गया कि थाना लालगंज क्षेत्र के रामपुर मड़वा गांव की रहने वाले नारायण मौर्य की पत्नी कौशल्या अपने घर में रात को खाना खाकर घर मे ही चारपाई पर सोई हुई थी , बीते देर रात कौशल्या को जहरीले सांप ने कांट लिया, परिजनो ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कौशल्या को मृत घोषित कर दिया, जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया ,