मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र के पातुलकी के पास दर्शनार्थियों से भरी गाड़ी पुल से 30 फिट नीचे गिरी पांच घायल
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के पातुलकी ओवरब्रिज से दर्शनार्थियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से करीब 30 फिट नीचे गिर गयी , जिसमे सवार पांच दर्शनार्थी बुरी तरह से घायल हो गए, स्थानीय लोगो की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया, जहा प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, बताया गया कि श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम दर्शन पूजन कर श्रद्धालु घर लौट रहे थे, आज सुबह गाड़ी चालक को नीद की झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर अनियंत्रित होकर थाना लालगंज क्षेत्र के पातुलकी ओवरब्रिज से करीब 30 फिट नीचे चली गयी, सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, सभी घायलों का मिर्जापुर जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है ,