मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र के पतुलखी गांव के पास नदी के गहरे पानी में गिरकर डूबने से बालिका की मौत
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के पतुलखी गांव के पास एक गहरे नदी के पानी में गिरने से उसमे डूबकर एक बालिका की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बालिका शिवानी आज सुबह घर से शौच के लिए नदी की तरफ गई थी , काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों परेशान होकर उसे तलाश करने के लिए नदी की तरफ गए , तो बालिका नदी में गहरे पानी में डूबी हुई थी, परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बालिका को नदी से बाहर निकाला , सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बालिका शिवानी यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , थाना प्रभारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नदी के गहरे पानी में डूबने से किशोरी की मौत हो गयी है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आ जाने के बाद ही मौत के कारण पता चलेगा ,