मिर्जापुर लालगंज के कुसिहरा फॉल पर जौनपुर से पिकनिक मनाने आए दो युवको की डूबने से मौत
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के कुसिहरा फॉल पर आज जौनपुर से पिकनिक मनाने आए दो युवक छटककर गहरे पानी मे चले जाने डूबने से दोनो युवको की मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवको के शव को बरामद कर लिया , बताया गया कि जनपद जौनपुर से थाना लालगंज क्षेत्र के कुसिहरा फॉल पर पिकनिक मनाने आये विशाल सोनकर पुत्र हवलदार सोनकर उम्र करीब 23 वर्ष तथा छोटू मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य उम्र करीब 22 वर्ष निवासी लाइन बाजार जौनपुर फाल में नहाते समय पैर फिसले से दोनो गहरे पानी में चले गए डूबने से दोनो की मृत्यु हो गयी , सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना प्रभारी लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से आज दोनों युवको के शव को बरामद कर लिया, थाना लालगंज पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जें में लेकर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,