मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी खड़ी मालगाड़ी के बोगी में लगी आग देखकर मची ऑफर तफरी
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आज उस समय ऑफर तफरी मच गई जब कोयला लदी खड़ी मालगाड़ी के बोगी में लगी आग से घुआ निकलने लगा , आनन-फानन में स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे हैं आरपीएफ जवानों द्वारा इसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को देकर अवगत कराया , मालगाड़ी के बोगी में आग लगने की सूचना पर स्टेशन के चारो अफरा तफरी का माहौल था , मालगाड़ी के बोगी से धुआं निकलता देख हर कोई इधर उधर भागता रहा , सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , सूचना मिलते ही रेलवे के सभी आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे , मिर्जापुर स्टेशन अधीक्षक रविंद्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है , आग लगने के पीछे रेलवे के अधिकारियों ने आशंका जताया कि जब ट्रेन चलती रहती है तो बोगी हिलने की वजह से कोयला आपस मे तेज रगड़ की वजह से चिनगारी निकली होगी जिससे मालगाड़ी में आग लग गई , आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है ,