मिर्जापुर राजगढ़ व विंध्याचल क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व एक अज्ञात पुरुष की मौत
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के पुलिस चौकी सक्तेसगढ़ व विंध्याचल क्षेत्र में आज ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई , मिली जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ क्षेत्र के पुलिस चौकी सक्तेसगढ़ के ताला पतार गांव के पास रेल की पटरी के किनारे एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का ट्रेन से कटा शव मिला, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुटी हुई है , तो वही दूसरी घटना थाना विंध्याचल क्षेत्र के अटल चौराहा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री महिला की मौत हो गयी, जनपद में दो अलग अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला व एक अज्ञात पुरुष की मौत हो गयी ,