मिर्जापुर राजगढ़ में आग से झुलसकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत क्षेत्रीय विधायक दुख बाटने पहुंचे
मिर्जापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ सोनवर्षा गांव में आग लगने से चारपाई पर सो रहे दो मासूम बच्चों की झुलसकर दर्दनाक मौत की दुःखद समाचार पता लगते ही क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रात में ही सोनवर्षा गांव में पहुंचकर दुःखद परिजनों के दुःख में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया , दरसल मिर्जापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के थाना राजगढ़ के सोनवर्षा गांव में चारपाई पर सो रहे दो मासूम बच्चों की चारपाई में आग लगने से झुलस कर दोनो बच्चो की दर्दनाक मौत हो गयी , थाना राजगढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के रहने वाले डब्लू कोल के दो मासूम बच्चे एक पुत्र 01 वर्ष व पुत्री 03 वर्ष दोनो चारपाई पर सो रहे थे की पास में ही जल रही मोमबत्ती से चारपाई में आग लग गयी , जिसमे दोनो मासूम बच्चो की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गयी , उक्त दुःखद समाचार पाकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रात ही में सोनवर्षा गांव में पहुंचकर परिजनों के दु:ख की इस घड़ी मे शामिल होकर परिवार को ढांढस से बधाया , विधायक जी के साथ प्रवीण कुमार पांडेय, भुवनेश्वर सिंह, कप्तान सिंह, राम बली सिंह एवं राजगढ़ के थानाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे ,