मिर्जापुर मड़िहान विधायक ने राजगढ़ क्षेत्र में कागजों पर चल रहे जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के दिए निर्देश
मिर्जापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज राजगढ़ ब्लॉक सभागार मे जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम प्रधानो एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यो के साथ आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच भाग लिया , कार्यक्रम में विधायक जी ने मौजूद सभी प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से राजगढ़ क्षेत्र में जल जीवन मिशन को लेकर बारी-बारी से सभी के साथ वार्ता कर हर घर नल से जल के प्रगति कार्य के बारे मे समीक्षा किया , जिसमे सभी प्रतिनिधियो द्वारा बताया गया कि हम सभी के गांवो मे लगभग 50% के ऊपर पानी की सप्लाई नही हो पा रहा है, जबकि बता दे जल जीवन मिशन के कंपनियों द्वारा कागजो में दावा कर बताया गया कि 90% पानी प्रत्येक घरो तक सप्लाई किया जा रहा है , राजगढ़ क्षेत्र में विभाग द्वारा कागजों पर जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की बात सुनकर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल काफी नाराज होते हुए , कार्रवाई करने के निर्देश दिया , उनका कहना है कि मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव में भ्र्ष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा , दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी , उसके बाद विधायक जी ग्राम धनसिरीयां मे अपना दल के नेता उदय पटेल के निवास पर पहुंचकर उनके बड़े पिता मैनेजर सिंह के परिजनों से मिलकर उनके निधन पर शोक श्रद्धांजलि प्रकट की, इसी तरह ग्राम खंतरा पहुंचकर बृज कुमार शर्मा की पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मृत्यु और ग्राम पटेहरा मे रमाशंकर मौर्य के पुत्र की आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मृत्यु पर विधायक जी दोनो जगहों पर जाकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित कर, अपने विधानसभा क्षेत्र के दीपनगर बाजार सहित अन्य कई गांव में जाकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल लेते हुए क्षेत्र के तमाम अन्य विकास सम्बन्धित कार्यो पर चर्चा किया ,