मिर्जापुर मड़िहान क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में तमिलनाडु के मजदूर की मौत
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तमिलनाडु के कुच्चीसेड के रहने वाले बोरिंग मिस्त्री की मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार मृतक सेगडम तमिलनाडु के जनपद कुच्चीसेड का रहने वाला था, जो बोरवेल मशीन पर काम किया करता था, आज अचानक से उसकी तबियत खराब हो गयी, अचेतावस्था होकर गिर गया, पास में ही मशीन पर काम कर रहे उसके अन्य साथी उसे लेकर इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए सोनभद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज उसके परिजनों को इसकी सूचना दिया ,