मिर्जापुर में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने 7 फरवरी को आ रहे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
मिर्जापुर जनपद में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कल यानी 7 फरवरी को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आ रहे है , डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासन के आलाधिकारी सारा लेखा जोखा तैयार करने में लग गया है , डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मिर्ज़ापुर के विकास कार्यों के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कलेक्ट्रेट सभागार करेंगे , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थलीय निरीक्षण के बाद विन्ध्याचल पहुचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन भी करेंगे , साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी सम्बंधित वार्ता करेंगे , कलेक्ट्रेट सभागार मे विकास कार्यों की उनके द्वारा एक समीक्षा बैठक भी किया जाएगा ,