मिर्जापुर में मोदी की जनसभा में दो हजार से अधिक सुरक्षा बल होंगे तैनात चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की नजर
मिर्ज़ापुर बरकछा में 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की जनसभा के लिए जहा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी रूट को डायवर्जन कर दिया गया है , तो वही कल रात पुलिस के आलाधिकारी की बैठक के बाद नगर क्षेत्र में भी प्रवेश करने वाले मार्गो का डायवर्जन कर दिया गया, मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है , मोदी की सुरक्षा के लिए पिछले तीन दिनों से एसपीजी ने डेरा पहले ही रख्खा है , एसपीजी टीम जनसभा स्थल के पूरी तैयारियों की सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी कर रही है , प्रधानमंत्री की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए, पांच एसपी, 9 एएसपी, 18 सीओ, 25 निरीक्षक, 230 उप निरीक्षक, 1000 कांस्टेबल, 135 महिला कांस्टेबल, 18 यातायात उप निरीक्षक, 125 कांस्टेबल, एलआईयू के 5 एसआई, 45 पुरुष कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी तैनात रहेगी , साथ ही सभा स्थल पर 8 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी ,