मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड का किया निरीक्षण
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर आज पुलिस अधीक्षक अभिननन्द ने पुलिस बल के साथ आज हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया , संभावना जताया जा रहा है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर मिर्ज़ापुर आ सकते है, जो माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करेंगे , साथ ही एक जनसभा को भी सम्बोधित कर जनपद में कई नई परियोजनायों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली देहात व थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के हेलीपैड व पार्किंग व्यवस्था का सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए, सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ,