मिर्जापुर में भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में हुई जुम्मे की नमाज मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कई क्षेत्र बना रहा छावनी
मिर्जापुर में भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में आज जुम्मे की नमाज अदा की गयी , कल बीती रात बाँदा जेल में बन्द मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद मिर्ज़ापुर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया , आज शुक्रवार जुमें की नमाज के वक्त भारी पुलिस फोर्स निगरानी करती रही , यूपी में जारी हाई अलर्ट का असर मिर्ज़ापुर में भी दिखाई दिया , मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया , नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाके कंतित शरीफ, इमामबाड़ा, रामबाग में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही , सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जा रही है , भड़काऊ पोस्ट या टिप्पणी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है , जगह जगह ड्रोन कैमरे की मदद से भी नजर जा रही है ,