मिर्जापुर में झमाझम हुई बारिश से खिले किसानों के चेहरे सूखते धान की फसल में आयी जान
मिर्जापुर जनपद में बुद्धवार की रात हुई झमाझम बारिश से किसानों के खेत मे सूखते धान की फसल में अमृत का काम किया , धान रोपाई के बाद से ही इन्द्र देव काफी नाराज चल रहे थे , जिससे किसान मायूस होते जा रहे थे , लेकिन मंगलवार और बुद्धवार की रात झमाझम इंद्रदेव के बरसने से किसानों के धान की सूखते फसल में अमृत का काम किया , किसानों के मुरझाए चेहरे एक बार फिर इस बारिश से चहकने लगे , काफी दिनों बाद जिले में मंगलवार व बुद्धवार की शाम हुई झमाझम बारिश से एक ओर जहा लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली, तो वही सूख रही धान की फसलों में भी जान आ गयी , बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे ,