मिर्जापुर मड़िहान क्षेत्र के गांव पटेहरा में ग्रामीण क्षेत्र में मगरमच्छ पहुचने से ग्रामीणों में दहशत
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के गांव पटेहरा में आज ग्रामीण क्षेत्र में तालाब से निकलकर मगरमच्छ पहुचने से ग्रामीणों में दहशत देखा गया , ग्रामीणों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग को दिया , मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मद्द से मगरमच्छ को पकड़ कर माइनर में ले जाकर छोड़ा , बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में अक्सर तालाब से मगरमच्छ निकलकर लोगों के खेतों और घरों तक पहुंच जाया करते हैं , जिसकी वजह से क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मन में हमेशा मगरमच्छ को लेकर खौफ रहता है , कभी खेतो में तो कभी ग्रामीण क्षेत्रो में कब कहा दिख जाए , इस गांव में अक्सर मगरमच्छ निकलने ग्रामीणों में दहशत बना रहता है , आज पुनः एक बड़ा मगरमच्छ निकला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दिया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर मोटरसाइकिल पर लाद कर माइनर में ले जाकर छोड़ा मगरमच्छ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया ,