मिर्जापुर मझवां से सपा की घोसित प्रत्याशी डॉ ज्योति बिंद ने कहा मझवा विधान सभा सीट से इस बार खुलेगा खाता
मिर्जापुर मझवां विधान सभा उपचुनाव के लिए सपा से घोसित की गई प्रत्याशी डॉ डॉक्टर ज्योति बिंद आज पहली बार समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का विकास करूंगी, डॉक्टर बनने के बाद राजनीति में इसलिए आई हु कि यहां जनता की सेवा करने को अवसर मिलेगा , हम आपको बता दे की मझवां विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाई गई डॉ ज्योति बिंद उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद राजनीति में आने का उनका मकसद देश और जनता की सेवा करना है , राजनीति में ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है, डॉक्टर बनकर उतना नहीं किया जा सकता , पूर्व सांसद और तीन बार के विधायक रमेश बिंद की बेटी ने राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने के प्रश्न पर कहा कि जब किसान का बेटा किसान हो सकता है, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर हो सकता है, तो राजनीतिज्ञ का बेटा राजनीति क्यों नहीं और आपके आसपास कई उदाहरण मिल सकते हैं , पूछे गए सवाल की मझवा विधानसभा में अभी तक एक बार भी सपा ने जीत दर्ज नहीं किया है ऐसे में आप कैसे इस चुनाव को देखती हैं, उन्होंने कहा कि रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई पेयजल बिजली सड़क सहित कई मूलभूत सुविधाओं का अभी भी मझवां में अभाव है, हम मेहनत कर रहे हैं, जनता विकास चाहती है और हमें उनका आशीर्वाद अवश्य मिलेगा ,