मिर्जापुर भैया दूज पर्व पर गोवर्धन पूजा कर बहनों ने अपने भाई के लम्बी उम्र की कामना किया
मिर्जापुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी आज भैया दूज गोवर्धन पूजा कर बहनों ने गोबर्धन भगवान से अपने भाई के लम्बी उम्र की कामना किया , इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व दो दिन मनाया गया , कुछ लोगो ने बुधवार को तो कुछ लोगो द्वारा वृहस्पतिवार यानी आज मनाया , भैया दूज व गोवर्धन पूजा कर महिलाएं अपने भाईयों के माथे पर रोली अछत का टीका लगाकर उनके लंबी उम्र की भगवान गोबर्धन से कामना किया , भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया , गोवर्धन पूजा मनाने के पीछे मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा कर ब्रजवासियों सहित समस्त जीवं और जंतुओं की रक्षा किया था , तभी से गोबर्धन पूजा पर्व होता आ रहा है , इस पूजा में गाय की गोबर से गोवर्धन पर्वत गोधना , गोधनी , राजा-रानी , सांप बिच्छू , जाता , ओखली , तालाब बनाकर दूध जल व हल्दी से स्नान कराकर पूजा किया जाता है ,