मिर्जापुर फरार चिटफंड कंपनियो में फंसे पैसे को पाने के लिए तहसील में उमड़ा जन सैलाब
मिर्जापुर सदर तहसील में गरीबो के उमड़े जन-सैलाब को देखकर आप क्या सोच रहे होंगे , हम आपको बतादे के इस गरीबो के मेहनत की कमाई को कई चिटफंड कम्पनियां लेकर फरार हो गयी है , फरार चिटफंड कंपनियो में फंसे पैसे को पाने के लिए सदर तहसील में फार्म जमा करने वालो का उमड़ा जन सैलाब उमड़ पड़ा है , मिर्ज़ापुर जिला प्रशासन एक कानूनी नियम के अंतर्गत फरार चिटफंड कंपनियो पर शिकंजा कस लोगो के फंसे पैसे को वापस कराने में लगा है , उसी क्रम में चिटफंड कंपनियों के शिकार हुए लोगो से लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक फार्म पूरे डिटेल के साथ जमा कराया जा रहा है , ठगी के शिकार हुए निवेशकों की भारी भीड़ सदर तहसील पर फार्म जमा करने के लिए देखा गया , गरीब निवेशक ठगी का शिकार होकर ना-उम्मीद हो गए थे , उनके अन्दर अपनी जमा पूंजी मिलने की एक उम्मीद जग गयी है ,