मिर्जापुर पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लड़की दिखा कर पैसा वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश नौ गिरफ्तार
मिर्जापुर थाना राजगढ़ पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्यवाही करते हुए लड़की दिखाकर शादी कराने के नाम पर डरा धमका कर परिजनों से ऑनलाइन पैसा मंगाकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना जरिया जनपद हमीरपुर के रहने वाले जगत राम पुत्र स्व0 कल्लू अपने रिश्तेदार को शादी का झाँसा देकर बुलाकर मारने पीटने, अवैध पैसा वसूली का आरोप लगाया था, इसी क्रम में रामनारायण अग्रवाल पुत्र श्यामचरण अग्रवाल झांसी द्वारा भी अवैध पैसा मागंने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था, जिसके आधार पर एस.ओ.जी./सर्विलांस व थाना राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, 09 आरुई 1. शहजाद उर्फ दिलीप पुत्र सकूर अली, 2. शैलेश कुमार उर्फ सत्या पुत्र अनिल कुमार 3. जितेन्द्र बिन्द उर्फ देवकी पुत्र जगदीश प्रसाद बिन्द, 4. सन्तोष बिन्द पुत्र जगदीश बिन्द 5. ओमप्रकाश बिन्द पुत्र कन्हैया लाल बिन्द, 6. सीमा पत्नी शहजाद उर्फ दिलीप, 7. सीता पुत्री रामलाल, 8. हरिचरण तिवारी पुत्र स्व घनश्याम तिवारी 9. छोटेलाल पुत्र रामकेश को गिरफ्तार कर लिया, तीन देशी तमंचा व कारतूस मोटर साइकिल, 10 मोबाइल फोन व 15000 रू0 बरामद किया , गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ बताया कि हम लोग विभिन्न जनपद व प्रदेशो से अलग-अलग लोगो सम्पर्क कर शादी कराने के नाम पर बुलाते है तथा उनको सुन्दर लडकियाँ दिखा कर मुँह दिखाई या नेग के नाम पर तुरन्त पैसा वसूलते है, पैसा न मिलने पर उनको बन्धक बनाकर मारते-पीटते है, उनके परिवार व रिस्तेदारो से आनलाइन ट्रान्जेक्शन/ गूगल-पे/फोन-पे के माध्यम से पैसा मंगाते हैं ,