मिर्जापुर पुलिस आगामी त्यौहारों के देखते हुए सक्रिय विंध्याचल में किया रूट मार्च
मिर्जापुर पुलिस आगामी त्यौहारों के देखते हुए सक्रिय हो गयी है , बीती देर रात्रि विंध्याचल क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति और क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाहा ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर क्षेत्र में रूट मार्च किया , विंध्याचल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति और क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाहा बीते देर रात अटल चौक पर पहुंचकर डियुटी पर तैनात पुलिसकर्मी की जांच किया , वह से विंध्याचल थाने पहुंचकर बड़ी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर पैदल रूट मार्च के लिए सदर बाजार कोतवाली मार्ग , माँ विंध्यवासिनी मंदिर क्षेत्र , नई वीआईपी , पुरानी बीआईपी मार्ग होते हुए, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा, बंगाली चौराहा, बरतर तिराहा तक पैदल भ्रमण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , इस दौरान आए जाने वाले लोगो से व आसपास के रहने वाले लोगों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया , रूट मार्च के दौरान सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी अरविंद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या मेबपुलिस कर्मी मौजूद रहे ,