मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक बलिया में अवैध वसूली पर हुए सक्रिय पुलिस महकमें में किया भारी तबादला
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन बीते दिनों जनपद बलिया के थाना व पुलिस चौकी में बालू तस्करी, शराब तस्करी, पशु तस्करी, जैसे वाहनों से पुलिस द्वारा अवैध वसूली का खुलासा होने पर सक्रिय होते हुए, बीते देर रात्रि में मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद के विभिन्न थानों पर सालों से तैनात कांस्टेबल, व हेड कांस्टेबल में भारी फेरबदल करते हुए 29 कांस्टेबल, व हेड कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र को बदल दिया, दरसल बीते दो दिनों पहले जनपद बलिया में वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्णा ने सादे कपड़ों में रेकी कर छापेमारी कर तीन पुलिसकर्मी सहित 18 लोगो को मौके से गिरफ्तार किया था , जो प्राइवेट व्यक्तियों को दलाल बनाकर वाहनों से अवैध वसूली कराते थे, पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए, कई थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए, उन्हें सस्पेंड किया गया था , मिर्ज़ापुर जनपद में ऐसी घटना को रोकने के लिए मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद के विभिन्न थानों पर सालों से जमे कांस्टेबल, व हेड कांस्टेबल में भारी फेरबदल करते हुए 29 कांस्टेबल, व हेड कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र को बदल दिया ,