मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक ने एक दर्जन चौकी प्रभारी सहित 21 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र को बदला
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज एक बार फिर पुलिस महकमें में भारी फेरबदल करते हुए, जनपद में एक दर्जन चौकी प्रभारी सहित 21 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र को बदल दिया , इमिलियाचट्टी के चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दिलीप कुमार गुप्ता को दी गयी, फ़तहा चौकी का प्रभारी की जिम्मेदारी महेंद्र पटेल को सौपी गयी, तो वही अहरौरा नगर चौकी इंचार्ज इंद्र भूषण मिश्रा को बनाया गया, इसी तरह से एक दर्जन चौकी प्रभारी सहित 21 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा आज बदला गया ,