मिर्जापुर पत्नी की बिदाई कराने आये युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या उसके बाद खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या
मिर्जापुर थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम देवाही में धर्मापुर रीवा मध्य प्रदेश से एक युवक अपनी पत्नी की बिदाई कराने के लिए थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम देवाही में आया हुआ था, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए वाद-विवाद में युवक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दिया, उसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पति, पत्नी दोनो की शादी वर्ष-2019 में हुई थी, दोनो के बीच बिदाई को लेकर कुछ विवाद हुआ था, गुस्से में पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दिया, उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, बताया गया कि थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम देवाही में पति-पत्नी के बीच हुए वाद-विवाद में पति सूर्यभान पुत्र लालमणी निवासी धर्मापुर थाना शाहपुर जनपद रीवा मध्य प्रदेश, उम्र करीब-28 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी रीनू पुत्री शेषमणी निवासिनी देवाही थाना पड़री, उम्र करीब-25 वर्ष की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद सूर्यभान नर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलनर पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण व थाना पड़री पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही की गयी,