मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी बाजार में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक पेड़ में टकराये एक की मौत
मिर्जापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी बाजार पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक पेड़ में जाकर टकरा गए, दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी , तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान क्षेत्र के अमदहा गांव के रहने वाले 15 वर्षीय सनिकेत अपने साथी सोनू चौहान 22 वर्षीय के साथ घर से निकले थे , उनकी बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई , जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनो युवको को मड़िहान सीएससी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सनिकेत को मृत्यु घोषित कर दिया , तो वही गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया , पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,