मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका के पहाड़ी गांव में विवाहिता ने लगाई फांसी
मिर्जापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका के पहाड़ी गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया , बताया गया कि विवाहिता का मायका सरसो सेमरी गांव में है उसका विवाह 26 मई 2023 को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका की पहाड़ी गांव के रहने वाले विक्रम गौतम से हुआ था , विवाहिता के फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने की खबर मायके वालों को लगी तो सभी मौके पर पहुंच गए , बताया कि बेटी मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ चल रही थी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया , इस मामले में कोई तहरीर नही दिया गया है , देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाने से एक विवाहिता की मौत हुई है , किसी प्रकार कोई आरोप अभी नहीं लगाया गया है, मामले की जांच की जा रही है