मिर्जापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के बड़का घुमान घाटी पर ट्रक बोलेरो और बाइक में टक्कर एक बच्चा सहित तीन की मौत छः घायल
मिर्जापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के बड़का घुमान घाटी से उतर रहे ट्रक का ब्रेक फेल होने से अनियन्त्रित होकर आगे जा रहे बोलेरो को टक्कर मार दिया , तो वही बोलेरो ने आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया , ट्रक बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर एक तीन वर्ष के बच्चे सहित तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी तो वही छः लोग दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारीगण व थाना ड्रमण्डगंज पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया , तो वही घायलों में चार लोगो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाज के लिए मिर्ज़ापुर जिला मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया , दुर्घटना में मरने वाले एक बच्चा सहित तीनों लोग बाइक सवार थे , घटना शुक्रवार की दोपहर बाद की है थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के मिर्ज़ापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी पर चीनी लादकर मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे ट्रक का बड़का घुमान मोड़ पर ब्रेक फेल होने से ट्रक संख्या MH 43 BB 1313 अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बोलेरो संख्या MP 17 TA 1994 को टक्कर मारकर पलट गई , बोलेरो ने आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए वो भी पलट गयी , बोलेरो में सवार सभी लोग और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए , जब कि बाइक सवार बच्चे सहित तीन लोगों की इस दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी , मारने वाला में 1. गोविन्द मौर्या पुत्र हीरालाल मौर्या उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी मझिगवां थाना हनुमना जनपद मउगंज मध्यप्रदेश 2. कंचन मौर्या उर्फ सविता पत्नी फुलचन्द्र मौर्या उम्र करीब 27 वर्ष व 3. सीता मौर्या पुत्री फुलचन्द्र मौर्या उम्र करीब 03 वर्ष निवासीगण गुरगी थाना हलिया जनपद मिर्ज़ापुर की मृत्यु हो गयी , पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए ट्रक व ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,