मिर्जापुर ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म यात्रियों ने नए मेहमान का तालियों की गड़गड़ाहट से किया स्वागत
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची आसनसोल एक्सप्रेस को प्लेट फार्म नम्बर दो पर लगभग 40 मिनट तक रोका गया, दरसल आसनसोल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने छिवकी जंक्शन से पहले यात्रियों की सहयोग से ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दिया , ट्रेन में बच्चे के जन्म की जानकारी होने पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लगभग 40 मिनट तक रोक महिला डाक्टरो द्वारा जन्म देने वाली महिला का इलाज किया गया , मिली जानकारी के अनुसार महिला यात्री आसनसोल एक्सप्रेस से मुंबई से देवघर जा रही थी , छिवकी जंक्शन से पहले महिला ने एक नवजात बेटे को ट्रेन में ही जन्म दे दिया , महिला यात्रियों की सहयोग से ट्रेन में बच्चे की किलकारी गुजरने पर यात्रियों ताली बजाकर बच्चे का स्वागत करते हुए अपनी खुशियां का इजहार किया ,