मिर्जापुर जिगना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर पुत्र की मौत पिता घायल
मिर्जापुर थाना जिगना क्षेत्र के नयेपुर पाली संपर्क मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया, दुर्घटना में बाइक चला रहर युवक गुड्डू उम्र 22 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, तो वही पीछे बैठे उसके पिता शहाबुद्दीन बुरी तरह से घायल हो गये, घटना बीती रात शनिवार की है, दोनों पिता पुत्र जनपद प्रयागराज के थाना मांडा क्षेत्र के चकिया के रहने वाले थे, उनकी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,