मिर्जापुर जिगना क्षेत्र में जुए के अड्डे पर लेन देन के विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या
मिर्जापुर थाना जिगना क्षेत्र के बभनी गांव में जुआ के अड्डे पर लेन देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की सर में तीन लोगों ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया , पुलिस ने घायल को जिला मंडलीय अस्पताल लेकर पहुची जहा डॉक्टरों ने युवक को मृक्त घोषित कर दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना क्षेत्र ग्राम करनी भॉवा बभनी में विवेक उर्फ विक्की पुत्र अजीत सिंह निवासी भिलगौर थाना जिगना उम्र करीब-22 वर्ष को तीन लोगों द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई , घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक फॉरेंसिक टीम के साथ मौजूद है , थाना जिगना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर 1-अभिमन्यु सिंह पुत्र धनराज सिंह, 2- विवेक सिंह पुत्र मनबहादुर सिंह व 3-अखिलेश सिंह पुत्र धुरंधर सिंह निवासी ग्राम कोटहा गौरा थाना जिगना के खिलाफ मामला पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है ,