मिर्जापुर जनपद में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने जहा ठंड बढ़ा दी तो वही कीचड़ युक्त सड़को से राहगीर रहे परेशान
मिर्जापुर जनपद सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में हुई बे-मौसम बारिश व ओलावृष्टि ने एक ओर जहा ठंड को बढ़ा दिया है, तो वही सरकारी योजना के अंतर्गत खोदी गयी सड़को पर बारिश की वजह से कीचड़ में तब्दील हो गयी, आने जाने वाले राहगीरो के लिए बड़ी परेशान बन गयी , हर तरफ सड़को पर मिट्टी भरे कीचड़ की वजह से सड़को पर चलना दुर्घटनाओं को दावत दी रही , कई जगह लोग स्लिप कर गिरते नजर आए , मंगलवार की सुबह से रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी बुद्धवार सुबह तक जारी रहा , अचानक से मौसम का मिजाज बिगड़ने ठंड को बढ़ा दिया है , जिले के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है , ओला पड़ने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है ,