मिर्जापुर जनपद के तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत में टोटल कितने मतदाता देखे पूरा आंकड़ा
मिर्जापुर जनपद के तीन नगर पालिका क्षेत्र व एक नगर पंचायत क्षेत्र में टोटल कितने मतदाता है , जिसमे कितने मतदाताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया , ये आंकड़ा आप स्वंयम निकाल सकते है , नगर निकाय चुनाव में जनपद मिर्जापुर का आंकड़ा इस प्रकार है , नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में कुल वार्ड-38 कुल मतदाता- 217319 जिसमे पुरुष मतदाता 117556 तो वही महिला मतदाता-99763 शामिल है , इसी तरह नगर पालिका परिषद चुनार में कुल वार्ड- 25 , कुल मतदाता- 34764 जिसमे पुरुष मतदाता-18164 और महिला मतदाता-16600 , नगर पालिका परिषद अहरौरा में कुल वार्ड- 25 , तो कुल मतदाता- 20753 जिसमे पुरुष मतदाता- 10832 तो महिला मतदाता- 9921 , तो वही एक नगर पंचायत कछवा जिसमे कुल वार्ड- 12 कुल मतदाता- 13944 , जिसमे पुरुष मतदाता- 7499 और महिला मतदाता- 6445 शामिल है , अब देखना होगा फाइनल आंकड़ा इन टोटल लिस्ट में से कितने प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया